- Sponsored Ads-
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ रवि ठक्कर ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी के निर्देशानुसार संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुष्कर के युवा समाज सेवी राकेश भट्ट को महासभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है ।
साथ ही आगामी 10 मई को इंदौर में आयोजित होने वाली महासभा की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए है ।
- Sponsored Ads-
भट्ट के मनोनीत होने के बाद पुष्कर के औदीच्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और समाज के रमेश भट्ट , मुकेश भट्ट , अमित भट्ट , बाल मुकुंद भट्ट , गणेश जोशी , पंडित दीपक सेठी , बबलू जोशी , चंद्रशेखर भट्ट सहित कई लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी ।
- Sponsored Ads-
