जयपुर: भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भाजपा चुनावी रण में उतरने की तैयार
*भाजपा मुख्यालय पर किया मीडिया कक्ष तैयार

 बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा) आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आधुनिक मीडिया कक्ष तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी और संगठन मंत्री चन्द्रशेखर और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारीया करेंगे।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा आगामी चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। भाजपा मुख्यालय में एक आधुनिक मीडिया कक्ष बनाया है। जिसका विधि अनुसार उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करेंगे। इस आधुनिक मीडिया कार्यालय में 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट के बैठने और काम करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

 

डिजिटल का जमाना है, इसको भी ध्यान रखते हुए दो लाइव डिबेट में जुड़ने के लिए कक्ष भी तैयार किए गए है। इन कक्षों का उपयोग कर भाजपा प्रवक्ताओं को कार्यालय से ही डिबेट में जुड़ने और अपनी बात रखने में आसानी होगी।
भाजपा ने मीडिया सेंटर की स्थापना कर मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने के लिय 10 लोगों की टीम भी लगाई गई है।

 

जो मीडिया की हर खबर पर नजर रखेगी। भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से पूरे प्रदेश की मीडिया, सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखने के लिय टीम को एकजुट रखने में आसानी होगी। भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के अनुसार मीडिया सेंटर की स्थापना से प्रदेश की मीडिया टीम को संदेश पहुचाना और मीडिया के लिय काबिल प्रवक्ताओं को तुरंत ही उपलब्ध करवाना होगा।

 

जिसके चलते मीडिया और भाजपा दोनों के लिए आसानी होगी। भाजपा मीडिया सेंटर की शुरुआत करके भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा किसी भी मुद्दे को भुनाने का कोई भी मौका गंवाने के मूड में नहीं है। भाजपा मीडिया सेंटर की स्थापना कर पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस से बढ़त बना ली है। जहां कांग्रेस अभी अपना कार्यालय की शुरुआत करने वाली है। वहीं, भाजपा चुनावी नीति-निर्धारण में निरंतर काम कर रही है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article