अजमेर: वादाखिलाफी , महिलाओं पर अत्याचार वाली , गरीब किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान- खींवसर…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*भ्रष्टाचारी,निकम्मी सरकार के खिलाफ भाजपा की आवाज़
*कडैल शक्ति केंद्र पर नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम आयोजित

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क:  पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा ) पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कडैल शक्ति केंद्र पर नहीं सहेगा राजस्थान -भ्रष्टाचारी, निकम्मी राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा अजमेर देहात के तत्वाधान में कडैल शक्ति केंद्र पर नहीं सहेगा राजस्थान का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता बूढ़ा पुष्कर मंडल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए ।

- Sponsored Ads-

 

रविवार को इस कार्यक्रम में नहीं सहेगा राजस्थान अजमेर देहात के प्रभारी राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पुष्कर के विधायक सुरेश सिंह रावत,महामंत्री जीतमल प्रजापति ,जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला ,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ,प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, बूढ़ा पुष्कर मंडल के संयोजक गोवर्धन सिंह ,विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह चुंडावत मोहन सिंह रावत ,राजेंद्र महावर ओमप्रकाश पाराशर ,पूर्व सरपंच व पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी आदि ने शक्ति केंद्र के संयोजक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित मूल सिंह ,रूपा जाट ,अजीत सिंह कडैल व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला ने वर्तमान निरंकुश सरकार के बारे में जनता को बताया पिछले साढे 4 साल में जनता कैसे इस राज में त्रस्त हैं इस राज में कोई सुनने वाला नहीं है लोग हर तरह से परेशान हैं गजेंद्र सिंह खींवसर को जनता के द्वारा विश्वास दिलाया गया कि आने वाले चुनाव में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ,किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली , महिलाओं के साथ अत्याचार वाली , गरीब किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया ।

 

पूर्व मंत्री खींवसर ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा का विधायक पुष्कर से चुना जाए और पिछली बार की तरह जनता को वापस इस कांग्रेस के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया और आने वाले ढाई महीनों में आपको तन ,मन, धन लगकर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है ।विधायक रावत ने केन्द्र के भाजपा राज में हुए कार्यों को गिनाया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष की उपलब्धियों को भी गिनाया और वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर किया ।राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया ।डबल इंजन की सरकार बनने से राजस्थान का विकास होगा आने वाले समय में आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट जाने का आह्वान किया ।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह मझेवला किया ।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article