जयपुर: राजस्थान में विधानसभा के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तीन दिवसीय दौरे पर….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*विधानसभा चुनाव की तैयारी की फीड बैक

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान में दिसंबर में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी की जानकारी लेने चुनाव आयोग तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर आ रहा है।

- Sponsored Ads-

राज्य के मुख्य निर्वाचनअधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी की फीड बैक लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार,चुनाव आयुक्तअनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल शुक्रवार को जयपुर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग यहां पर 29 सितंबर को प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में 30 सितंबर को मुख्य सचिव,डीजीपीऔर संबंधित सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों के बाद 1 अक्टूबर को मीडिया से भी संवाद करने का कार्यक्रम बना है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article