अजमेर: कांग्रेस प्रत्याशी नसीम ने किया शुभारंभ, नसीम का सघन दौरा 

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

कांग्रेस प्रत्याशी नसीम ने किया शुभारंभ, नसीम का सघन दौरा 

* नसीम को ग्रामीणों ने गुड से तोला 

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर /अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा ) तीर्थराज पुष्कर में रविवार को  होने वाले विधानसभा चुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है ।

यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शरद वैष्णव ने बताया कि  रविवार को प्रातः पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से काँग्रेस पार्टी की उम्मीदवार श्रीमति नसीम अख्तर इंसाफ ने नेहरू उद्यान के सामने काँग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया।इसके पश्चात पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गनाहेड़ा, किशनपुरा, नांद, रामपुरा, लेसवा,चावण्डिया, कोठी, बांसेली,देवरा, कानस, होकरा,घुघरा, कायमपुराआदि गाँवो का दौरा कर जनसम्पर्क किया और काँग्रेस पार्टी के पक्ष में 25 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर जितवाने की अपील की।

जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने  कांग्रेस प्रत्याशी नसीम को फूल -मालाओं से स्वागत किया । इस अवसर पर नांद के ग्रामीणों ने गुड़ से भी तोला है ।

जनसम्पर्क  के दौरान ब्लॉक काँग्रेस के अध्यक्ष संजय जोशी व पदाधिकारियों सहित, पार्षद गण, पूर्वपार्षद गण, एन एस यू आई के पदाधिकारी ,पंचायत समिति के सदस्य  के  साथ सरपंच  व पूर्व सरपंच  साथ रहे थे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article