सारण: भाकपा नेताओ ने प्रधानमंत्री का किया पुतलादहन….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के डेरनी बाजार पर भाकपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर गुरुवार की शाम पीएम मोदी का पुतला दहन किया।

 

पुतला दहन के पूर्व एक सभा की गई।जिसमें केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार व महंगाई बढ़ाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए।वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।रेप जैसी घटनाएं बढ़ गई है।अफसरसाही चरम है।पुलिस प्रशासन निष्क्रिय हो गया है।

- Sponsored Ads-

 

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक व भाकपा नेता डॉ के एन सिंह तथा शिक्षक नेता डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।शिवजी दास,प्रमात्मा प्रसाद गुप्ता,किशोरी प्रसन्न राय,रामजी राय, पुनित राम आदि ने भाग लिया।
 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article