सारण: महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर भाकपा ने गोष्ठी का किया आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो।गोष्ठी में शामिल भाकपा नेता

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के भाकपा अंचल कार्यालय डेरनी में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे गोष्ठी से पूर्व सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Sponsored Ads-

 

वहीं कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए भाकपा के वरीय नेता सह पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डा0 के एन सिंह ने गांधी के आदर्श,रामराज्य की परिकल्पना तथा शोषितो के प्रति उनकी संवेदना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा की वर्तमान संदर्भ में गांधी जी के विचारो की प्रासंगिकता और बढ़ गई है क्योंकि देश की जम्हूरियत को सबसे अधिक खतरा देश की सत्ता से है।

 

वहीं विजय कुमार साह ने कहा की गांधी जी के शहादतकी सार्थकता तभी फलीभूत होगी जब सभी गांधी के दर्शनों को आत्मसात करेंगे।देश में गोडसेवादी शक्तियां लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली हुई है।गोष्ठी को संबोधित करने वाले में किशोरी प्रसन्न राय,जगरनाथ महतो समेत कई अन्य शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article