।अंकित सिंह,अररिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के दिशा-निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य अररिया जिले में तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को रानीगंज प्रखंड कार्यालय पहुंच कर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों को बीएलओ पंजी एवं गणना प्रपत्रों के त्रुटि रहित निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रानीगंज विधानसभा सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया को छुटे हुए मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड कराने सहित डुप्लीकेसी को ठीक करने,पलायन कर गये एवं मृत मतदाताओं से संबंधित आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से पारदर्शी एवं त्रुटिरहित पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। साथ हीं यदि किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो,तो 1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
