अजमेर: पुष्कर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ॰ बाहेती 6 नवंबर को भरेंगे नामांकन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव  डेस्क:पुष्कर /अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) डॉ॰ श्रीगोपाल बाहेती कड़ेल स्थित बालाजी मंदिर से 6 नवंबर सोमवार प्रातः 9.30 बजे हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में प्रारंभ होकर तिलोरा होते हुए पुष्कर शहर के नए बस स्टेंड से नव खंडी हनुमान तिराहा पहुँचेंगे। जहां पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के नागरिक जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर सामूहिक रूप से हनुमान जी के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय गुरुद्वारे में मत्था टेक कर नए रंग जी मंदिर पर वेंकटेश भगवान को नमन करते हुए वराह चौक, मुख्य गऊ घाट के सामने होते हुए ब्रह्म चौक पहुंच कर मुख्य ब्रह्मघाट पर पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक करेंगे ।

 

घाट पर समस्त तीर्थ पुरोहितगणों से आशीर्वाद लेंगे । ब्रह्म घाट से ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर ब्रह्मा जी के दर्शन भी करेंगे ।वहाँ से बाबा साहब डॉ॰ भीम राव अंबेडकर जी व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तत्पश्चात् मारवाड़ बस स्टेंड से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर 12.15 बजे अपने साथ आए हजारों समर्थकों के साथ चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।अंत में राम स्नेही समारोह स्थल प्रांगण में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।l

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article