जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य उद्घाटन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

दीपक कुमार, खगड़िया।

खगड़िया, 05 अक्टूबर 2026।
जिले में विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, विद्यार्थियों में खेल भावना एवं अनुशासन की भावना विकसित करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

प्रतियोगिता के जिला स्तरीय आयोजन का विधिवत उद्घाटन दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जे.एन.के.टी. स्टेडियम, खगड़िया में जिला पदाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा किया जाएगा।

प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक प्रतिभाओं को मंच

जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व जिले के सभी प्रखंडों में भी विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की पहचान की जा सके तथा उन्हें जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रखंड स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया, जिससे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ी है।

विभिन्न खेल विधाओं में होगी प्रतियोगिता

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल विधाओं में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख आयोजन स्थलों में—

  • जे.एन.के.टी. स्टेडियम, खगड़िया – प्रमुख आउटडोर खेल एवं उद्घाटन समारोह
  • रेलवे ग्राउंड, मानसी – आउटडोर खेल
  • इंडोर स्टेडियम, खगड़िया – बैडमिंटन सहित इंडोर खेल
  • खेल भवन, खगड़िया – विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताएं

शामिल हैं।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर अवसर

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतियोगिता के आयोजन में इस बात पर विशेष बल दिया गया है कि सभी योग्य विद्यालयों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो तथा खिलाड़ियों को उचित खेल मैदान, आवश्यक खेल सामग्री, व्यवस्थित प्रतियोगिता व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को चिह्नित कर उन्हें आगे के उच्च स्तरीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालयों को प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा विभाग, जिला खेल कार्यालय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालयों एवं संबंधित खेल प्रशिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह

दिनांक : 05 अक्टूबर 2026
समय : प्रातः 10:00 बजे
स्थान : जे.एन.के.टी. स्टेडियम, खगड़िया

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके उपरांत निर्धारित खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ होगा।

जिला पदाधिकारी की ओर से जिले के सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता करें तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment