पुष्कर में भी 45 दिन के बजाय 25 से 30 दिन की अवधि की माँग

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पाराशर ने माँग की है कि किशनगढ़ की भांति आपके संसदीय क्षेत्र पुष्कर तीर्थ नगरी के नागरिकों को भी मिले गैस बुकिंग अवधि 45 दिन के बजाय 25 से 30 दिन की अवधि का लाभ मिले ।


इजरायल अमेरिका बनाम ईरान युद्ध शुरू हुआ तब से देश में गैस सप्लाई में भारी किल्लत देखी जा रही है । जबकि किशनगढ़ शहरी क्षेत्र की भांति पुष्कर नगर परिषद क्षेत्र के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को भी व्यावहारिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।पुष्कर नगरी भी ग्रामीण क्षेत्र नहीं होकर पुष्कर नगर परिषद अर्ध शहरी क्षेत्र की श्रेणी में ही आता है ।मगर पुष्कर के एलपीजी उपभोक्ताओं को ग्रामीण श्रेणी में मानते हुए गैस बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-


पाराशर ने अजमेर सांसद व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री को पत्र लिखकर माँग की है कि किशनगढ़ अर्ध शहरी की भांति पुष्कर नगर को भी अर्ध नगरीय क्षेत्र मानते हुए गैस बुकिंग अवधि 45 दिन की बजाय 25 या 30 दिन करवाएं जाने के लिए अधिकारियों को व गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित करवा जाये।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment