केसरपुरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण, ग्राम विकास चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

गांव चौपाल में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार को संसदीय क्षेत्र अजमेर की ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण समारोह एवं ग्राम विकास चौपाल में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने ग्राम पंचायत केसरपुरा के ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास एवं खेती-किसानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास रथ अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच रही है, जिससे आमजन योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से प्राप्त कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के कारण खेती लाभकारी क्षेत्र के रूप में विकसित हो रही है तथा किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आह्वान
केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने वैश्विक स्तर पर उत्पन्न ऊर्जा एवं आर्थिक संकट का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का यथासंभव न्यूनतम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संकट केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने है और ऐसे समय में सभी देशवासियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व देश को प्राप्त है तथा उनके मार्गदर्शन में भारत इन चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ग्राम पंचायत केसरपुरा के सरपंच शक्तिसिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment