जमुई: प्रकृति और मां का करें सम्मान आओ लगायें एक पेड़ मां के नाम: मोहम्मद असलम हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

जमुई: प्रकृति और मां का करें सम्मान आओ लगायें एक पेड़ मां के नाम: मोहम्मद असलम हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी

 

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाईव जमुई डेस्क: मृगांक शेखर सिंह जमुई

भारत सरकार, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, मंत्रालय द्वारा एक पेड मां के नाम से संबोधित कार्यक्रम आयोजित करने हेतू पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड परिसर में गुरुवार की दोपहर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों ने कर्मियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।
पौधारोपण के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत, पर्यावरण संरक्षण के लिए

सागवान,महोगनी, सखुआ, आंवला,बेल सहित विभिन्न किस्म के
पौधों का पौधरोपण किया गया है। इस अभियान के तहत, लोग अपने घर या आस-पास पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। साथ ही, इस अभियान के तहत, पौधों को अपने माता के नाम समर्पित करते हैं।इस अभियान के तहत पौधों को लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है साथ ही मातृ शक्ति की गरिमा को स्थापित करना है।प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती ने कहा कि यह अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार सन्नी, बीपीआरओ सौरव कुमार, पीएचसी प्रभारी मोहम्मद साजिद अली, मनरेगा जेई निरंजन सिंह, एवं मनरेगा कर्मी व प्रखंड वअंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article