गोपालगंज: रंगों के पवित्र त्यौहार होली मिलन समारोह में जदयू प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल ने रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं एवं बधाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट /गोपालगंज,रंगो के पवित्र त्यौहार होली में बरौली विधान सभा क्षेत्र के जनता जनार्दन से मिलकर रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जनता से प्रार्थना करते हैं अपील करेंगे की नशामुक्त, डीजे मुक्त, अश्लीलता मुक्त, आर्केस्ट्रा मुक्त एवं भोजपुरी फूहड़पन गाना मुक्त प्रेम भाईचारा शांति और समृद्धि के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।

 

होली मिलन समारोह में जदयू प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू चौबे, राजद नेता श्याम बहादुर यादव,जदयू प्रखंड निर्वतमान अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी, बी ड़ी सी सदस्य राजकुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया अशोक कुमार पटेल, राजन मांझी, राजद जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी, उमेश शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद ठीकदार, कृष्णा कुमार पटेल, सुमंत कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article