गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, किसानों के प्रति गांधीजी के विचारों पर होगी गोष्ठी; खगड़िया से दर्जनों किसान लेंगे भाग
दीपक कुमार, खगड़िया
पटना खगड़िया, 30 सितंबर। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को पटना में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके बाद किसानों के प्रति महात्मा गांधी के विचारों पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आईएमए हॉल, पटना में किसान महापंचायत होगी।
कार्यक्रम में किसानों की 17 सूत्री मांगों पर चर्चा की जाएगी तथा किसानों की समस्याओं और विचारों को सुना जाएगा। इस दौरान सामूहिक उपवास भी आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।किरण देव यादव के अनुसार, महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को मांगों से संबंधित स्मार-पत्र भेजने का निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजय कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव सरयू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जयंत पप्पू, राष्ट्रीय संयोजक जय राम सिंह, राष्ट्रीय समन्वयक जवाहर यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धनाथ कुमार, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, संयोजक डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. वाल्मीकि राय, कोषाध्यक्ष जर्मन यादव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 500 किसान प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।किरण देव यादव ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के निकट हुई किसानों की बैठक में 2 अक्टूबर को महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों के किसानों से अधिक संख्या में महापंचायत में भाग लेने की अपील की।
