- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से साल 2018 में राजस्थान में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले कैलाश मेघवाल का नाम नहीं है।
मेघवाल ने 2018 में 74000 वोटो के अंतर से चुनाव जीता था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल का अब पार्टी ने टिकट ना देकर घर का रास्ता दिखा दिया है।
- Sponsored Ads-
मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कैलाश मेघवाल संकट में फंस गए थे ।
- Sponsored Ads-
