अजमेर: नसीम एक बार फिर पुष्कर से कांग्रेस की प्रत्याशी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भाजपा के रावत कांग्रेस की नसीम में ज़बरदस्त टक्कर
नसीम दो बार हारने के बाद तीसरी बार मौक़ा

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) कांग्रेस ने जारी रविवार को अपनी दूसरी सूची पुष्कर विधानसभा चुनाव में पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर इंसाफ़ को टिकट दिया है ।

- Sponsored Ads-

 

हालाँकि नसीम लगातार दो बार पुष्कर विधानसभा से चुनाव हार चुकी हैं । इनके सामने दोनों बार ही भाजपा की ओर से सुरेश सिंह रावत ने चुनाव जीता है । वापस भाजपा से रावत ओर कांग्रेस से नसीम चुनाव मैदान में उतारा हैं । अब वापस दोनों के बीच ज़बरदस्त टक्कर है । कांग्रेस ने पुष्कर विधानसभा उम्मीदवार के लिए काफ़ी मंथन किया है । सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को अजमेर व दौसा से टिकट देने हेतु हिस्सेदारी का फेक्ट हुआ ।

 

बताया जाता है कि नसीम पायलट गुट से है । नसीम अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में लंबे अरसे से पुष्कर से चुनाव लड़ रही हैं । ख़ास बात यह है नसीम के दो बार हारने के बावजूद पुष्कर की राजनीति में दबदबा रहा है । लोगों से भी व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है ओर उनके सुख दुःख में भागीदारी रही हैं ।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article