Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: मशरक पश्चिम टोला पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर पर कलश यात्रा के साथ 24 वाॅ अखंड अष्टजाम शुरू

90

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक। मशरक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मशरक पश्चिम टोला पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में 12 फरवरी को 24 वाॅ शुभ अखंड अष्टयाम के लिए आचार्य रामजन्म तिवारी, एवं पंडित किशोर पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा मशरक पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर से चल कर नगर भ्रमण करते हुए रामघाट, पश्चिम टोला, देवरिया उज्जैन टोला होते हुए पीपलेश्वर नाथ शिव मन्दिर घाट पर पहुंचा जहां आचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल बोझी किया गया।

 

तत्पश्चात अखंड अष्टजाम शुरू हुआ।इस कलश यात्रा में यजमान गजेन्द्र सिंह उनकी धर्मपत्नी रेणु देवी, मशरक नगर पंचायत मुख्य पार्षद सोहन महतो, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच विनोद प्रसाद,विजय आई टी आई के डायरेक्टर पप्पू सिंह सिग्रीवाल, पुजारी चन्द्रमा मिश्रा,नंद किशोर सिंह,भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह, डॉ राम नरेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी सिंह, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार सिंह,महेश सिंह, सभापति सिंह, पंचदेव सिंह, जलेश्वर सिंह , सुदामा सिंह,बिट्टू कुमार सिंह,राजेश सिंह ,सहित गांव नगर क्षेत्र से काफी संख्या में श्रीराम भक्त माताएं बहनें युवा साथियों के साथ कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए, आपको बताते चले कि बाबा पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष मंदिर प्राग प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर अखंड अष्टजाम होता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में स्व दर्पनारायण सिंह, स्व तेज नारायण सिंह,श्री राम प्रवेश सिंह के अगुआई में जनसहयोग से 12 दिसंबर 1995 को पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर के लिए शिलान्यास किया गया था। शिव जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सन् 2001 में वसंत ऋतु तृतीया तिथि को किया गया था।

 

उस समय से लगातार प्रत्येक वर्ष पिपलेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में अखंड अष्टजाम होते आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा पिपलेश्वर नाथ से जो भी भक्त दिल जो भी वरदान मांगते हैं, बाबा पीपलेश्वर नाथ उस वरदान को पूर्ण करते हैं।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More