अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य के साथ-साथ मुहर्रम लाइसेंस धारी को भी बुलाया गया।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बैठक में उपस्थित लोगों को बारी-बारी से कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने की अपील किये।तथा बैठक में मौजूद मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से मुहर्रम पर्व की जानकारी लिया।वही बैठक को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम पर्व में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा उक्त पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील भोजपुरी गीत नहीं बजाये जाएंगे।
किसी भी प्रकार क़े व्हाट्सप्प क़े मैसेज को पुष्टि क़े बाद हीं फ़रवर्ड करेंगे।पर्व त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार क़े हुड़दंग को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।मुहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान हर जगह चौक चौराहे पर पुलिस की चौकसी बनी रहेगी।वहीं खानपुर अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी से कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर हर जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति बनी रहेगी।
मुहर्रम पर्व में किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिले तो तुरंत थानाध्यक्ष या मेरे मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना अविलंब दें,ताकि ससमय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। अंत में अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील किये की मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनावे।
ताकि किसी प्रकार का शांति भंग ना हो सके।मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, एसआई पूनम कुमारी,मुखिया संघ के अध्यक्ष सरिता कुमारी,बमभोला सिंह,पिंटू सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,जदयू नेता सूरज यादव,मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,सहित मुहर्रम पर्व के कमिटी सदस्य व मुहर्रम लाइसेंसधारी एंव सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।