प्रतिक की तूफानी पारी से जे.एन.के.टी. क्रिकेट क्लब खगड़िया छह विकेट से जीता

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

32 गेंदों पर 77 रन बनाकर प्रतिक बने मैन ऑफ द मैच, डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी को मिली हार

दीपक कुमार,खगड़िया।

- Sponsored Ads-

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के मुकाबले में जेएनकेटी क्रिकेट क्लब, कटरा ने डायमंड क्रिकेट क्लब, गोगरी को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 128 रन बनाए। जवाब में जे.एन.के.टी. क्रिकेट क्लब की टीम ने प्रतिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से विक्की ने 22 रन, प्रियेषा ने 18 रन और शातीर ने 14 रन बनाए। वहीं, बिजेंदर और कुंदन ने 13-13 रनों का योगदान दिया। जे.एन.के.टी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि रोहन राज, नीरज, अमन और आदित्य ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से प्रतिक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों पर 77 रन बनाए। नितिन ने 16 गेंदों पर 23 रन, जबकि रोशन ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी की ओर से शातीर और विवेक ने दो-दो विकेट लिए।

शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रतिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अंपायर बिनोद झा और संदीप कुमार राज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कोरर अंकुश थे।

28 अक्टूबर को होंगे सुपर डिवीजन लीग के सेमीफाइनल मुकाबले

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को सुबह आठ बजे खेला जाएगा। इसमें ग्रुप-ए की अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माही क्रिकेट क्लब का सामना ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब की टीम से होगा।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली यूथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला ग्रुप-बी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लर्निंग क्रिकेट अकादमी से होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता फाइनल में प्रवेश करेंगे।प्रतिक की तूफानी पारी से जे.एन.के.टी. क्रिकेट क्लब खगड़िया छह विकेट से जीता

32 गेंदों पर 77 रन बनाकर प्रतिक बने मैन ऑफ द मैच, डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी को मिली हार

दीपक कुमार,खगड़िया।

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के मुकाबले में जेएनकेटी क्रिकेट क्लब, कटरा ने डायमंड क्रिकेट क्लब, गोगरी को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 128 रन बनाए। जवाब में जे.एन.के.टी. क्रिकेट क्लब की टीम ने प्रतिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से विक्की ने 22 रन, प्रियेषा ने 18 रन और शातीर ने 14 रन बनाए। वहीं, बिजेंदर और कुंदन ने 13-13 रनों का योगदान दिया। जे.एन.के.टी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि रोहन राज, नीरज, अमन और आदित्य ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से प्रतिक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों पर 77 रन बनाए। नितिन ने 16 गेंदों पर 23 रन, जबकि रोशन ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी की ओर से शातीर और विवेक ने दो-दो विकेट लिए।

शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रतिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अंपायर बिनोद झा और संदीप कुमार राज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कोरर अंकुश थे।

28 अक्टूबर को होंगे सुपर डिवीजन लीग के सेमीफाइनल मुकाबले

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को सुबह आठ बजे खेला जाएगा। इसमें ग्रुप-ए की अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माही क्रिकेट क्लब का सामना ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर क्रिकेट क्लब की टीम से होगा।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली यूथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला ग्रुप-बी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लर्निंग क्रिकेट अकादमी से होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता फाइनल में प्रवेश करेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment