Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: चाकू लगने से 50 बर्षिय महिला को मौत, हमलावर गिरफ्तार।

392

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क:  महाराजगंज/सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के कपिया निजामत के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका उसी वार्ड के रामनारायण सिंह की पत्नी 50 वर्षीय रामावती देवी है।

 

जबकि हमलावर नजदीक के ही रमेश यादव का पुत्र अनुज यादव है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला मंदिर परिसर में बैठी थी। तभी हमलावर ने महिला पर पीछे से वार कर दिया।

 

हमलावर ने महिला को पीठ में तीन बार चाकू से प्रहार किया। चाकू लगने से घायल महिला तड़पने लगी। जिसके बाद लोगों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहा गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने महिला को सीवान रेफर कर दिया। सीवान जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More