नालंदा: शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद मानाने की अपील..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा  डेस्क:  बिहारशरीफ27 जून। शांति एवं सौहार्द पूर्ण व्यवस्था में बकरीद पर मनाए जाने को लेकर बिहार थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व त्यौहार जिस भी समुदाय का हो वह शांति व भाईचारा का पैगाम देता है।

 

उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कहीहै।वहीं बिहारशरीफ अंचल के अंचलाधिकारी मणिकांत कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाए जाने की बात कही है।साथ  हीं हिलसा के आरक्षी निरीक्षक ने लोगों से कहा कि ऐसी कोई बात ना करें जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने कहा की असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। जिला पार्षद अजय कुमार ने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के तहत मिलकर पूर्व की भांति पर्व, त्यौहार मनाते आ रहे हैं।इसी तरह बकरीद का पर्व मनाया जाएगा।
              बिहार न्युज/प्रमोद 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article