Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। बुलबुल सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही जदयू को जमकर कोसा

556

🔴 21 मार्च 2023 को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी।

🔴 भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश  अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दर्जनों नेताओं के समक्ष  दी प्राथमिक सदस्यता।

🔴 बुलबुल सिंह का पैतृक गांव उदाकिशुनगंज प्रखंड का नयानगर है।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

जदयू की पूर्व की कद्दावर नेत्री श्रीमती बुलबुल सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते ही जदयू को जमकर कोसा और खड़ी-खड़ी सुनाई।

ज्ञात हो कि बुलबुल सिंह का पैतृक गांव मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड का नयानगर है। वो अररिया जिला निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह की धर्मपत्नी हैं। मिल रही जानकारी से बुलबुल सिंह सबसे पहले  कांग्रेस में थी तत्पश्चात जदयू में चली गई थी। इसके बाद 21 मार्च 2023 को रात्रि करीब 11 बजे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को इन्होंने प्राथमिक सदस्यता से हस्तलिखित त्यागपत्र दी। जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के करीब 8 सप्ताह बाद इन्होंने 18 मई 2023 को गुरुवार के करीब 1 बजे दिन में  भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते वक्त पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री सह पूर्व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री क्रमशः सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल सह भाजपा विधायक एवं भाजपा के अन्य सम्मानित नेतागण उपस्थित थे। सभी नेताओं की उपस्थिति में इनका स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की।

भाजपा में योगदान करते ही पत्रकारों के पूछे सवाल के जवाब में बुलबुल सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी में महिलाओं को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है और अब यह पार्टी दिशाहीन हो गई है। जिसके खिलाफ लड़कर सुशासन की सरकार बनी,आज वह सुशासन कहां है, इसका जवाब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में और 2025 के विधानसभा चुनाव में देगी। 2024 में बिहार में बीजेपी को सभी 40 सीटों पर सफलता मिलेगी और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। बुलबुल सिंह ने कहा कि यह सिर्फ हमारा विश्वास नहीं है, बल्कि जनता का यही मिजाज है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More