Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: भरगामा में जमीनी विवाद में चली गोली…

650

 

  • बिहार न्यूज़ लाईव  अररिया डेस्क:   शनिवार को दिन के लगभग 12 बजे भरगामा थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 14 में पूर्व से चल आ रहा भुविवाद को लेकर चली गोली कांड में चन्द्रमोहन यादव उम्र 56 वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि भतीजा माधव यादव उम्र 20वर्ष की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में हो गई। जबकि अशोक यादव यादव के आंख के नीचे गोली लगने से बुरी तरह‌ घायल हो गया।
  • गोली कांड में विकास यादव बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों के द्वारा घायल अशोक यादव एवं विकास यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक अशोक यादव की हालत गंभीर देखते हुए पूर्णियां सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। भरगामा थाना पुलिस मृतक चन्द्रमोहन यादव एवं भतीजा माधव यादव के शव को अंतपरिक्षण हेतु अररिया भेज दिया है।
  • जानकारी अनुसार शनिवार को दिन के बारह बजे 26 वर्ष पूर्व से चल रहे एक एकड़ बारह‌ डीसीमल विवादित जमीन में चन्द्रमोहन यादव,भाई अशोक यादव,भतीजा माधव यादव मजदुर के साथ धान रोपनी करवा रहा था। लगभग बारह बजे दुसरा पक्ष परमेश्वरी यादव हलवे हथियार से लैस होकर एक दर्जन अज्ञात व्यक्ति के साथ विवादित जमीन पर आ गया। बताया जा रहा है विवादित जमीन पर धान रोपनी करते देखकर परमेश्वरी यादव एवं उनके सहयोगी ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। जिससे चन्द्र मोहन यादव के पेट में गोली लगी। गोली लगने से चन्द्र मोहन यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More