भागलपुर: श्रीरामपुर कोठी में मिट्टी में हाइवा फसने से लगा जाम…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

श्रीरामपुर कोठी में मिट्टी में हाइवा फसने से लगा जाम

– जाम में वाहनो की लगी रही लंबी कतारें, आमजन रहे बेहाल

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर: अकबरनगर सुल्तानगंज मुख्यमार्ग पर छोटी श्रीरामपुर गांव के समीप सड़क किनारे मिट्टी में एक हाइवा फसने के कारण दो घंटे तक जाम लगता रहा। जिसके कारण इस रास्ते से होकर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण में लगे हाइवा अकबरनगर से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के समीप सड़क किनारे भरे गए मिट्टी में हाइवा फस गया। हाइवा बीच सड़क पर खराब होने के कारण दो घंटे तक रुक रुक जाम लग गया। जाम के कारण बड़ी गाड़ियों के परिचालन में काफी कठिनाई हो गई। वहीं एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। जिसके कारण मरीजो व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक अन्य वाहन से फसे हाइवा को मिट्टी से बाहर निकाला गया। तब जाकर परिचालन सुचारू हुआ।

फोटो अकबरनगर : श्रीरामपुर कोठी गांव के समीप सड़क किनारे मिट्टी में फंसा ट्रक।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article