Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: एडीएम ने विद्यालय एवं अस्पताल का किया औचक निरीक्षण….

258

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई के एडीएम लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम प्लस टू हाई स्कूल खैरा, आदर्श मध्य विद्यालय खैरा,प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खैरा सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।वर्ग में छात्र- छात्राओं के बीच शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे थे।

 

पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय परिसर में एवं वर्ग में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें एवं छात्र छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में दोनों पदाधिकारीयो ने शुक्रवार की शाम में अस्पताल के प्रभारी डॉ अमित आनंद से स्थिति की जानकारी ली दोनों पदाधिकारीयो ने सभी रजिस्ट्रर एवं अस्पताल शल्य कक्ष भंडार कक्ष के परिसर में घूम घूम कर निरीक्षण किया और कहा कि अस्पताल की साफ सफाई में विशेष ध्यान रखा जाए।

 

पूछे जाने पर डॉक्टर प्रभारी ने कहा कि वर्तमान समय में अस्पताल में 170 तरह की दवाइयां उपलब्ध है। और जो दवाइयां की कमी है उसकी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी आशा कार्यकर्ता अपने अपने समय पर पहुंचते हैं। इस मौके पर डॉक्टर नवल किशोर प्रसाद, रासबिहारी तिवारी, केयर इंडिया के डॉक्टर पवन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, मोहम्मद सोहराब अली सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More