Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

मधेपुरा: बिहार का पहला एक्सप्रेसवे होगा पटना से पूर्णिया : सांसद _दिनेश चंद्र यादव 

42

- sponsored -

 

 

 

 

 

बिहार न्यूज लाइव मधेपुरा डेस्क: बिहार का पहला एक्सप्रेसवे होगा पटना से पूर्णिया : सांसद _दिनेश चंद्र यादव 

- Sponsored -

जिला संवाददाता रंजीत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

मधेपुरा : बिहार में सड़क निर्माण के कार्य को तेजी से गति मिलेगी। केंद्रीय बजट में सड़क निर्माण को लेकर 26 हजार करोड़ रुपया बिहार के लिए स्वीकृत किया गया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद बिहार का पहला छह लेन वाला एक्सप्रेसवे पटना से पूर्णिया के निर्माण कार्य को लेकर भी रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी।

 

 

 

 

 

 

ये बातें मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शनिवार को परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एनएच 106 और 107 का निर्माण कार्य पूर्ण होने में देरी हुई है। एनएच 106 में वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचा हुआ कार्य वर्ष 2025 के मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एनएच 107 में काम धीमी गति से चल रहा है। इसके निर्माण कार्य को तेज करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिले में पांच आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यातयात काफी सुगम हो जाएगा।

 

 

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More