Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: 30 अप्रैल को 1 लाख से अधिक लोग सुनेंगे मन की बात यह कार्यक्रम हमारे लिए ये मार्गदर्शन करने वाला :-शहनवाज़ हुसैन।

290

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। बुधवार को रानी तालाब स्थिति जिला भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारी सहित मंच मोर्चा अध्यक्ष की वृहद बैठक संपन्न हुई।

 

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया।जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा की मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणास्रोत बना है और परिवर्तनकारी प्रभाव छोड़ा है। मंडल टीम,शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,बूथ की टीम, योजनाओं के लाभार्थी सहित आम जनमानस मोदी जी के 100 वें मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफलता की योजना क़ो अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व उद्योग मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन जी ने कहाकी भाजपा संगठन सर्वोपरि के मंत्र पर चलने वाली असंख्य निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

मन की बात कार्यक्रम के माध्य से भारत के प्रधानमंत्री ने नागरिकों के साथ एक संबंध स्थापित हुआ है। देश के नागरिक हर महीने अपनी उपलब्धियों, चिंताओं, खुशी और गर्वित क्षणों और नवीन भारत के लिए सुझावों को प्रधान सेवक के साथ साझा करते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, महिलाओं, देश के विकास व उपलब्धियों पर चर्चा करते है जो कि हमारे लिए प्रेरणादायी व मार्गदर्शन करने वाला है।

 

बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने पदाधिकारी क़ो सम्बोधित करते हुए कहाकी यह प्रसारण प्रभावी ढंग से नागरिकों को प्रधानमंत्री के साथ जोड़ रहा है और उन्हें परिवर्तन का अग्रज बनाने के लिए सशक्त कर रहा है। मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी देव ब्रत घोष ने कहाकी यह कार्यक्रम सही मायनों में जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। साथ ही “मन की बात” किसी भी देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनता से जुड़ने का एकमात्र अनूठा प्रयास है।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभय वर्मन,हरिवंशमणि सिंह,नभय चौधरी, रोहित पांडेय ने कार्यकर्ता क़ो सम्बोधित किया। मन संचालन डॉ रौशन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विजय कुशवाहा ने किया।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंटी यादव,कन्हाई मंडल,वरिय उपाध्यक्ष दिलीप निराला,विपुल सिंह, उमाशंकर,नितेश सिंह, राजकिशोर गुप्ता,अंजना प्रकाश,जिला महामंत्री योगेश पांडेय, जिला मंत्री मनीष दास,अलका चौधरी,श्वेता सुमन, सुनीता गोस्वामी,राजेश टंडन,खुशबु कुमारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमदीप साह,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो.शहाबुद्दीन उर्फ़ मीनू, रामकुमार पाठक,गोपाल मंडल, प्रवक्ता श्रवण कुमार,इंदु भूषण झा,श्वेता सिंह,अनामिका ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More