Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: फारबिसगंज में रामनवमी पर गाजे-बाजे संग निकली शोभायात्रा

241

 

 

 

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला रामनवमी रथ शोभायात्रा,हजारों रामभक्त हुए शामिल,जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा भगवामय शहर

बिहार न्यूज़ लाइव / अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह। फारबिसगंज। राजेंद्र चौक से श्रीरामनवमी रथ शोभायात्रा जुलूस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली,जिसमे भगवा ड्रेस और साफा पहने हजारों रामभक्तों ने भाग लिया और ओर वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।राजेंद्र चौक स्थित भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा से निकला रथयात्रा शहर के छुआपट्टी,पोस्टऑफिस चौक होते हुए स्टेशन चौक,पटेल चौक,सदर रोड और राम मनोहर लोहिया पथ अस्पताल रोड होते हुए दीनदयाल चौक के पास आकर समाप्त हुई।

 

इससे पहले श्रीरामनवमी रथ शोभायात्रा से पहले राजेंद्र चौक पर पंडाल का निर्माण कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के साथ चौबीस घंटे का रामायण पाठ इलाके के माहौल को राममय बना दिया। रामनवमी रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

 

इसके अलावे दो दर्जन से अधिक चिन्हित स्थानों पर शहरी इलाके में पुलिस अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी।जुलूस के आगे पीछे एवं सादे लिबास में भी पुलिस के जवांनों को विधि व्यवस्था संधारण को लेकर लगाया गया था।इसके अलावे एसपी अशोक कुमार सिंह,एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला,एसडीपीओ शुभांक मिश्रा,सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार,थानाध्यक्ष आफताब अहमद और अन्य थाना की पुलिस की शहर में सुबह से ही लगातार गश्ती करते हुए निगरानी करते हुए विधि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
रथयात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बड़ी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र था।

 

इसके अलावे विभिन्न अखाड़ों की ओर से आकर्षक झांकियां एवं राम भक्त हनुमान वाली साज सज्जा की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी भगवा वस्त्र और साफा पहने हुए थी,जो लगातार जयश्री राम का उद्घोष से पूरा वातावरण को भक्तिमय बना रखा था।डीजे पर जयश्री राम के गीतों से शहर गुंजायमान था तो रथयात्रा में शामिल आदिवासी नृत्य आकर्षण के केन्द्र थे।रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल,चना गुड़ और शरबत, चॉकलेट का स्टाल लगाकर वितरित किया जा रहा था।

 

रथयात्रा में विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,प्रखंड प्रमुख एवं राजद जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,प्रो.गणेश ठाकुर, मुख्य पार्षद वीणा देवी,उपमुख्य पार्षद नूतन भारती,पार्षद बुलबुल यादव,मनोज सिंह,गणेश गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,सुनीता जैन,अनूप जायसवाल,रेणु वर्मा,चांदनी सिंह,प्रताप नारायण मंडल, प्रवीण कुमार,रजत रंजन,प्रदीप देव,आदित्य भगत, रामकुमार भगत, करन सिंह,भूमिहार,सत्या ठाकुर, भवेश कश्यप,मृणाल शेखर,बदल बजरंगी,अंशु कन्नौजिया,रंजन कुमार,आशीष विद्यार्थी,प्रेम केसरी,आशुतोष परासर, संतोष मिश्रा,किशु ठाकुर, सुशांत रौनियार,राजा सिंह,सोनू भगत, प्रिंस चौधरी,बिट्टू सैमसंग,आयुष साह, आकाश श्रीवास्तव,प्रकाश चौधरी,शिवम साह,इंद्रजीत मण्डल,रंजन सरदार,गौरव राठौर,ललित विश्वास,आदर्श मंडल, प्रेमी पप्पू, संदीप केशरी,अंकित केशरी,मिट्ठू सोनी, नीरज भगत, आशीष यादव,आशीष कश्यप,रमेश सिंह,मनोज जायसवाल, शिवम ठाकुर, भास्कर सिंह,संजीव कुमार,संजय तालुकदार,अमन मरीक,चांदनी सिंह,शिवानी सिंह,जुली सोनी,आँचल मिश्रा, शुभांगी गुप्ता,राजद नेता अविनाश आनंद,अमित पूर्वे,अतुल कुमार,संजय कुमार शर्मा

 

सहित हजारों रामभक्त मौजूद थे।पूरा शहर को भगवा ध्वज और तोरण द्वार से सजाया गया था और शहर भगवामय हो गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More