सारण: राजद ने किया बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  बनियापुर (सारण) बनियापुर में राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार दास के नेतृत्व में बनियापुर मे भारत रत्न भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर जीवन के आर्दशो पर चलकर समरस समाज निर्माण के लिए अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया।

 

जहा कार्यक्रम मे राजद के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता ने अपनी बात रखी। जिसमें मुख्य रुप से प्रधान महासचिव उपेंद्र कुमार यादव महासचिव रविंद्र कुमार राम राजेश्वर राय राजेश कुमार यादव सूरज भान सिंह उपाध्यक्ष श्री भगवान शर्मा रजनीश यादव सहित सभी पंचायत के राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए ।

- Sponsored Ads-

 

बैठक का आयोजन उपेंद्र कुमार यादव के आवास पर हुआ। बैठक में पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा अंबेडकर पर चर्चा पर जोर देते हुए। यह कहा गया कि बाबा साहब का जो कार्य अधूरा रह गया है वह आज हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा किया जा रहा है। माननीय नेता लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम सभी बाबा साहेब के मार्ग चिन्हो पर को अपना आदर्श मानते समाजिक समरसता को मजबूत करेंगे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article