सारण:दरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने लिया जायजा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 सारण: दरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने जायजा लिया और बारवे पंचायत तुर्की मनसा बाबा गाँव मे जाकर पीड़ित परिवार के बीच चुरा मीठा और बिस्किट का लगभग 150 परिवारों के बीच वितरण किया गया और प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने अधिकारी से भी बात कर लोगो को उचित लाभ पहुंचाने और मदद करने की बात कही और कहा की यह प्रेरणा हमें माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी मिली और रूडी जी भी बाढ़ छेत्र मे हर संभव मदद पहुंचे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है|

 

अधिकारी से बात कर पल पल की रिपोर्ट लें रहे है की सभी बाढ़ पीड़ितो को सहायता मिले इस अवसर भाजपा नेता योगेंद्र सिंह सुमंत तिवारी वार्ड शुबेन्द्र सिंह राजेंद्र सिंह विनय सिंह जीतेन्द्र गिरी पूर्व शिक्षक तारकेश्वर सिंह सोनू सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे और कहा की यह समय राजनीतिक करने का नहीं है यह लोगो के इस आपदा की घड़ी मे सहयोग करने का समय है |

- Sponsored Ads-

 

सभी लोगो को सहयोग करना चाहिए कुछ लोग अपने राजीनीतिक चमकाने मे लगे हुए है और कहा की महागठबंधन की लोग मुख्यमंत्री जी के योजना का ही लोगो को लाभ दिला कर खुद अपना क्रेडिट लें रहे है ऐसे कार्य से बचना होगा और केवल हवा बाजी से काम नहीं होगा लोगो को अपने स्तर से भी सहयोग करना चाहिए|

- Sponsored Ads-

Share This Article