Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने रिविलगंज प्रखंड प्रमुख और अश्वनी कुमार यादव उपप्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

29

- sponsored -

Bihar News Live Desk: रिविलगंज। 

 

 तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने रिविलगंज प्रखंड प्रमुख और अश्वनी कुमार यादव उपप्रमुख के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।शनिवार को एसडीओ कार्यालय में रिविलगंज प प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में गुड्डू सिंह प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गये। वही उप प्रमुख पद पर आश्वनी कुमार निर्वाचित हुए। निर्वाचन बैठक में पूर्व प्रमुख डाॅ राहुल राज एवं पूर्व उपप्रमुख राम बिहारी सिंह सहित चार समिति सदस्य नहीं आये जिससे तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का सफर और आसान हो गया। सदर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को हुए बैठक और फिर चुनाव में तेज नारायण का पक्ष दस बजे से सुबह से ही हावी रहा। सदन में तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के साथ अन्य छह पंचायत समिति सदस्य के जाने के बाद उनकी जीत लगभग तय माना जाने लगा। परिणाम भी वही निकला जिसका अंदाजा पहले लग चुका था। 

 

22 वर्ष से एक ही परिवार का प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा था।

निर्वतमान पूर्व प्रमुख डा० राहुल राज सात साल एवं उनके पिताजी विपिन सिंह तीन बार प्रमुख पद पर रहे हैं। इस प्रकार बाईस साल बाद तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया।

 

प्रखंड प्रमुख पद की शपथ लेने के बाद तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह और रोहित सिंह के आर्शीवाद से यह सम्भव हुआ। प्रखंड के विकास किया जाएगा।सभी सदस्यों के सहयोग के उन्होंने आभार जताया साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग से प्रखंड में चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

 

 

- Sponsored -

उपप्रमुख पद के लिए सदन के बाहर घंटो चलते रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, अंततःअश्वनी कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

इनई पंचायत के पंसस आश्वनी कुमार एवं मुकरेड़ा पंचायत (भाग-05) के पंसस शिवजी मांझी दोनों ने उप प्रमुख पद के लिए 

 

उप प्रमुख पद के उम्मीदवारों के लिये टॉस कराया कराया गया। सहमति नहीं बनी और दोनों ने कर दी नामांकन। 

 

 

रिविलगंज प्रखंड के उप प्रमुख पद के लिए एसडीओ कार्यालय सभागार में चुनाव शुरू हुआ। लेकिन चुनाव के पहले जो हाई वोल्टेज ड्रामा चला वह सबके लिए असहज बनता गया। हालांकि अंततः अश्वनी कुमार यादव उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उप प्रमुख के चुनाव के लिए दोपहर में 2:00 का लगभग समय निर्धारित था। लेकिन बाहर में प्रमुख और उनके छह समर्थकों के बीच उप प्रमुख पद के लिए किसके नाम का प्रस्ताव दिया जाए या किसी एक के पक्ष में चुनाव कराया जाए यह तय नहीं हो पा रहा था। करीब 01 घंटे तक मान मनौव्वल एवं खीचातानी चलती रही। जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई तब सदस्यों ने पहले आपस में किसी एक प्रत्याशी के चयन के लिए टॉस करवाया। फिर दोनों ने अलग-अलग नामांकन किया. नामांकन के बाद शिवजी मांझी का नामांकन अवैध पाया गया। उसके बाद मात्र एक नामांकन पत्र अश्वनी कुमार यादव का बच गया था। इसलिए आश्वनी कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उपप्रखंड प्रमुख पद पर जीत के बाद अश्वनी ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य को हैक कर दिया गया था। अब प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्र में प्राथमिकता होगी कि तेजी से विकास कार्य हो।

इधर जीत के बाद तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के समर्थको में काफी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने नव निर्वाचित प्रमुख को मिठाई खिलाकर कर खुशी जाहिर की। उधर जीत की खबर जैसे ही रिविलगंज पहुंची तो घर- परिवार, दक्षिणवारी चक्की पंचायत सहित क्षेत्र के तमाम समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वही पूर्व प्रमुख डाॅ राहुल राज के समर्थकों में निराशा छा गया। 

 

नव निर्वाचित प्रमुख के पक्ष में यह व निर्वाचित प्रखंड प्रमुख तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के पक्ष में पंसस शिवजी मांझी,आश्वनी कुमार यादव, कंचन सिंह, मंजू देवी, लालझड़ी देवी, मिथलेश देवी शामिल थी। वही अनुपस्थित बीडीसी सदस्यों में पूर्व प्रमुख डाॅ राहुल राज, राम बिहारी सिंह, अनीता देवी बबिता देवी शामिल थी।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More