सीवान:नगाड़े संग ढोल बाजे… डांडिया नाइट्स में खूब झूमे लोग

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सीवान:नवरात्रि उत्सव पर शहर के श्रीनगर स्थित राजशाही उत्सव पैलेस में डांडिया नाइट कार्यक्रम का अयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चियों ने डांडिया नृत्य में ऐसा समां बंधा कि सभी लोग झूम उठे। एक के बाद एक फिल्मी और भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके।

 

डांडिया नाइट्स की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार उर्फ मोनू गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि में घर–घर मां की आराधना होती है। हर तरफ भक्ति का माहौल रहता है। ऐसे में डांडिया भी मां की ही नृत्य आराधना है।

 

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने कहा कि इस तरह के अयोजन से शहर की सांस्कृतिक जीवंतता बनी रहती है। इसमें अमित सिंह, सूरज कुमार अभिमन्यु, अनमोल, अपराजिता सिंह, खुशी कुमारी, साक्षी कुमारी, नीलम गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, अनुजा गुप्ता, सुमित गुप्ता, सोनू गुप्ता, राहुल सोनी, रितिक सिन्हा ,ए आर नृत्य एकेडमी के अर्जुन सर, अनमोल, सचिन श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।

- Sponsored Ads-

Share This Article