Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: बिहार में मानदेय वृद्धि समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आशा बहनों का आंदोलन जायज है…

409

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  मांझी सारण। बिहार में मानदेय वृद्धि समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आशा बहनों का आंदोलन जायज है। हम इनका समर्थन करते हैं।महागठबंधन की सरकार ने विधान सभा चुनाव के वक्त वादा किया था कि आशा के साथ न्याय करेंगे। महागठबंधन की सरकार को हम बाहर से समर्थन दे रहे हैं। आशा बहनें आज सड़क पर खड़ी हैं।

 

बिहार सरकार अपने वादे को पूरा करे। उक्त बातें शुक्रवार को मांझी सीएचसी पर हड़ताली आशा से मिलने के बाद स्थानीय माकपा विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने कही। इस दौरान आशा, ममता व कुरियर कर्मियों ने संयुक्त रूप से मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी विधायक को दिया। डॉ सत्येंद्र यादव ने मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आशा की उचित मानदेय, राज्य-कर्मी का दर्जा समेत सभी मांगों को स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को मान लेनी चाहिए।

 

विधायक ने आशा समेत हड़ताली सभी कर्मियों के मांग को पूरी मजबूती के साथ बिहार सरकार के समक्ष रखने के लिए आश्वस्त किया। वहीं उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि भाजपा हॉस्पिटल, स्कूल- कॉलेज समेत सभी संस्थान को प्राइवेट कंपनी को दे रही है।

 

अगर वैसी स्थिति आई तो आपकी नौकरी भी सलामत नही रहेगी। भाजपा कर्मचारियों की सबसे बड़ी शत्रु है। मौके पर शैलेश यादव, बटेश्वर कुशवाहा, कन्हैया यादव, रंजन कुमार ,विकेश कुमार, विनय यादव ,आबिद हुसैन ,पप्पू सिंह, छोटू लाल, प्रह्लाद यादव आदि लोग मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More