Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

गोपलगंज: आज गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ प्रखंड मुख्यालयो पर मंहागठबंधन द्वारा धारना को ऐतिहासिक बनाएं..

213

 

प्रमोद कुमार पटेल प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी

बिहार न्यूज़ लाइव गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट /  गोपालगंज, बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार 15 जून 2023 को केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही और बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आवाहन पर प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन में जनता दल (यू0) पार्टी के प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रभारी , विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

प्रदेश महासचिव सह गोरेयाकोठी विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि महागठबंधन द्वारा केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं महंगाई,बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार के खिलाफ गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी , बसंतपुर एवं लकड़ी नवीगंज प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष आजाद खां, बैजनाथ महतो , शिवजी ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमोद प्रियदर्शी, निकेश चंद तिवारी , संदेश महतो,डॉ आशुतोष कुमार,नजमुल होदा , हरेराम कुशवाहा , सहित हजारों हजार की संख्या में जदयू ,राजद , कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, माले, और हम के प्रखंड अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More