किसी का विरोध नहीं, भ्रष्टाचार का विरोध, नौजवानों को संरक्षण- पायलट *

Rakesh Gupta
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट
- Sponsored Ads-

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा )राजस्थान विधानसभा चुनाव आने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तेज हुई रस्साकशी का अजमेर में गुरुवार को नया पड़ाव आ गया। आज सचिन पायलट ने अजमेर से पांच दिन की ‘जन संघर्ष पदयात्रा’ का आगाज कर दिया। अजमेर में रैली से सचिन पायलट मीडियासे रूबरू हुए। यहां पायलट ने कहा कि ‘भ्रष्‍टाचार और नौजवानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मैं जनसंघर्ष पदयात्रा निकालने जा रहा हूं, जो अजमेर से शुरू की, हम जयपुर की तरफ जाएंगे और यह यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी होगी।’

सचिन पायलट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग से जन संघर्ष यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह जो यात्रा निकाली जा रही है जनता के बीच जाने की यात्रा है। उनके साथ रहकर उनके बीच रहने और उनकी आवाज बनने की यात्रा है। पेपर आउट की जो जड़ है वो भ्रष्टाचार है। उसी के भ्रष्टाचार के विरोध में एकजुट होकर मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है, जिसे लेकर आज हमने जन संघर्ष यात्रा का आगाज किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे के राज में जो भ्रष्टाचार हुए है। चाहे वह बजरी का हो, चाहे जमीन का हो, हमने आरोप लगाया था। जिस पर अभी तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है ये बात सच है, आज भी हम कर्नाटक में चुनाव जीत रहे हैं क्योंकि कर्नाटक की भाजपा सरकार पर हमने आरोप लगाए जिनको लोगों ने स्वीकार किया। सचिन पायलट ने कहा की राजस्थान में भी वसुंधरा की सरकार में सरेआम भ्रष्टाचार हुआ है मैंने और तमाम नेताओं ने बढ़ चढ़कर बोला और लोगो ने हमारी बात पर यकीन किया।

- Sponsored Ads-

पायलट ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरा किसी से कोई विरोध नहीं है, भ्रष्टाचार का का विरोध है, नौजवानों के संरक्षण में है । पायलट ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब राजस्थान में मात्र 21 सीटें थीं । हम विपक्ष में रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट होकर आवाज़ उठाई है ।राजस्थान को जो लोग बेहतर बनाना चाहते हैं वह हमारा साथ देंगे। इस यात्रा का अजमेर व आसपास के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता नदारत रहे । जबकि जयपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने प्रेस से रूबरू होते हुए पायलट की इस यात्रा से अनभिज्ञता ज़ाहिर की। कहा कि पार्टी का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है । प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर इंसाफ़ भी डोटासरा के साथ थी ।

सभा को कांग्रेसी नेता हेमंत भाटी, महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व मंत्री महेंद्र चौधरी आदि ने संबोधित किया । मंच पर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, विजय जैन के अलावा कई कांग्रेसजन थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article