जयपुर: पायलट नई पार्टी नहीं बनायेंगे, माँगे यथावत है-पार्टी में मत भेद- मन भेद हैं.

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव / जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 11 जून को पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर अलग पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस तरह की खबरों को कांग्रेस पार्टी ने अफवाह बताया है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है, हम एक साथ मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन फ़िलहाल पायलट अभी नहीं बना रहे हैं ।

 

पायलट का पार्टी से मन भेद, मत भेद दोनों ही है , जब तक पार्टी पायलट की माँग नहीं मान ले। जबकि पार्टी के बड़े बड़े नेता घोषणा करने में लगे हैं कि सब साथ साथ ही है , हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे । सूत्रों की माने तो पायलट का 11जून को मामला इस वजह से आगे खिसक गया कि यह निर्णय सोनिया गांधी को करना होगा । जबकि राहुल गांधी अभी विदेश में है ।संभावना है पार्टी इस मसले को हल करने में सफल होगी। पायलट को कोई न कोई ज़िम्मेदारी सौंप कर यह काम करेगी ।दिल्ली में वापस बैठक 19जून या इसके बाद ही संभावना व्यक्त की जा रही हैं ।

- Sponsored Ads-

केसी वेणुगोपाल ने कहा -”मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से चर्चा की थी। उसके बाद हमने साथ चलते का निर्णय लिया, यही कांग्रेस पार्टी की स्थिति है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- मीडिया को कहा कि आशावादी रहना चाहिए। हाल ही में मेरी मुलाकात सचिन पायलट से हुई थी। पायलट ना तो पार्टी से बाहर जा रहे हैं और ना ही नई पार्टी बना रहे हैं। ये सारी बातें काल्पनिक और अफवाहें हैं। इन अफवाहों पर विश्वास न करें। हम एकजुट है और राजस्थान कांग्रेस भी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article