भागलपुर: सीनियर नेशनल ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल चैंपियनशिप में राजीव का हुआ चयन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

खेल में भाग लेने के लिए गुरुवार को रवाना होंगे उड़ीसा

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर::

- Sponsored Ads-

नगर पंचायत अकबरनगर क्षेत्र के राजीव रंजन का सीनियर नेशनल ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल चैंपियनशिप मे बिहार टीम से चयन हुआ है। इसकी जानकारी देकर बिहार टीम के कोच राजा कुमार सिंह ने बताया है की 19 से 21 जनवरी तक बड़ीपाड़ा स्टेडियम उड़ीसा में आयोजित सीनियर नेशनल ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 में बिहार टीम से राजीव का चयन हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि बिहार टीम का ट्रायल बक्सर में हुआ था। जहां राजीव रंजन ने अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन कर टीम का हिस्सा बने हैं। राजीव ने बताया कि गुरुवार को खेल में हिस्सा लेने के लिए यहां से रवाना होंगे।राजीव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत छीट श्रीरामपुर निवासी अशोक शाह के पुत्र है।

 

राजीव रंजन ने बताया कि खेल के साथ-साथ वह गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर में पढ़ाई भी कर रहा है। बिहार टीम में राजीव का चयन होने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, आदित्य कुमार एवं कॉलेज के सभी प्रोफेसर सहित गांव के लोगों ने हर्ष जाहिर कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article