- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर नगरपालिका के पार्षद रविकांत पाराशर उर्फ रविबाबा फिर से भाजपा में शामिल हो गए है।
शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पार्षद पाराशर ने जयपुर पहुंच कर सांसद मनोज तिवारी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनको सांसद तिवारी ने माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
- Sponsored Ads-
भाजपा ने पुन: शामिल होने के बाद रवि बाबा ने कहा कि वे शुरू से ही भाजपा विचारधारा से जुड़े हुए थे और हमेशा भाजपा से ही जुड़े रहेंगे। इस मौके पर बाबा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
- Sponsored Ads-
