नालंदा: भूमि विवाद में सगे भाई ने मारी चाकु गंभीर रूप से जख्मी..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ। भूमि विवाद को लेकर सगे भाई ने ही गुरुवार को चाकू घोंप भाई को जख्मी कर दिया। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के खोन्दुपुर गांव का है। जख्मी  मिश्री पासवान का पुत्र वाले पासवान है।जख्मी वाले पासवान ने बताया की वह घर के पीछे दत्तमन तोड़ रहे थे तभी उनका भाई आया और चाकू घोंप दिया। जख्मी ने बताया कि नाली के पानी गिराने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था।

 

जब उनकी पत्नी ने नाली के पानी उनके घर तरफ गिराने से मना किया तो उनकी पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था। 15 दिन पूर्व वे दिल्ली से लौटे इसके बाद दोनों  भाइयों के बीच समझौता हो गया था।फिर से उसी विवाद को लेकर आज उनका भाई आया और चाकू घोप फरार हो गया।जख्मी के द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। 

- Sponsored Ads-

 

मौके पर  112 नंबर की पुलिस पहुंचकर  जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि भाई-भाई के बीच में पूर्व के विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है।फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाले पासवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
             बिहारन्युज/प्रमोद कुमार पांडेय 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article