समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिंदु बचाव वार्ड-(3)में दो फीट रास्ता को लेकर मारपीट मामले में दो महिला बुरी तरह जख्मी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/सुमन मिश्र :समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है 2 फीट रास्ते के विवाद को लेकर लोहे की रेट से एक ही परिवार के दो महिलाओं पर हमला कर दिया गया है।जिसमें एक महिला का सर फट गया है। दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है।घायल महिलाओं की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिंदु बचाव वार्ड 3 के रहने वाले बड़े लाल महतो के 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी एवं प्रमोद महतो के 40 वर्षीय पत्नी सत्या देवी के रूप में की गई है।


सत्या देवी ने बताई कि उन्हें तीन बच्चे हैं उनके पति प्रमोद महतो बेंगलुरु में नौकरी करते हैं और उनके देवर बड़े लाल जो चेन्नई में मजदूरी करते हैं संगीता देवी को दो बेटा एवं दो बेटी दोनों भूतनी अपने बच्चों के संग गांव में रहती है पड़ोसी दो फीट रास्ते को लेकर विवाद करते हुए लोहे की रोड से संगीता देवी पर हमला कर दिया संगीता देवी का सर फट गया |

- Sponsored Ads-

वह बचाने गई तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया हल्ला होने की आवाज पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे घायल संगीता देवी एवं सत्या देवी को इलाज के लिए मोइनुद्दीन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है दोनों घायल महिलाओं के परिजनों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया।

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह के देखरेख में दोनों घायल महिलाओं का शुरू किया गया इलाज डॉक्टर ने बताया कि संगीता देवी के सर में कई टांके लगे हुए हैं जिसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है।उन्होंने बताया की सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद प्रॉपर तरीके से इलाज शुरू किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दिया है।इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल महिलाओं का फर्ज अभियान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है।फर्द व्यान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment