(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर :नरसिंह चतुर्दशी के पावन पर्व पर गुरूवार को तीर्थ गुरु पुष्कर राज रघुनाथ शाह मंदिर हनुमान गली में गायत्री सतपुर शरण के प्रणेता महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रखर महाराज का रघुनाथ शाह मंदिर में भव्य समारोह मैं बैंड बाजा पुष्प वर्षा माल्यार्पण,शाल दुपट्टा ओढ़ कर सम्मान करके आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस पावन अवसर पर प्रखर महाराजने धर्म, काम- मोक्ष, आयु आरोग्य के लिए देवी एवं भेरुजी का तांत्रिक प्रयोग हवन पूजन वैदिक मंत्र के द्वारा किया गया। साथ में प्रखर महाराज का शरीर के वजन का तुलादान का आयोजन किया एवं भगवान श्री राघवेंद्र सरकार की माहआरती का आयोजन करके 56 भोग की प्रसादी वितरण की गई ।इस अवसर पर काफी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु पुष्कर निवासी मौजूद थे ।
सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर मुखिया, माधव पाराशर, दिनेश पंडित, मधुसूदन भाऊ ,कैलाश रेनबो ,सीताराम दाधीच ,प्रभु लाल ,ऋषि राज ,दीपक धर्मावत, गिरीश पाराशर ,विपिन पाराशर ,अशोक पाराशर ,माता चिन्मयानंद ठाकुर, मुलानी दीपक उपाध्याय ,कमल वरयानी, राहुल पाराशर ,आरव -आरोही आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
पंडित कैलाश नाथ गोपीनाथ दाधीच पुष्कर राज
