शिक्षकों की आवाज सदन में फिर से पहुंचकर रहेगी।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

आज सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करते हुए शिक्षक बंधुओं से संवाद स्थापित किया एवं अपने उद्बोधन में शिक्षकों व शिक्षा से संबंधित अपने अनवरत संघर्षों और कार्यों को रेखांकित किया।

प्रो. दीनबंधु शास्त्री ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक बंधुओं से अपील करते हुए आह्वान किया कि शिक्षकों व शिक्षा के हित में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव किया जाय, जो हमारे लिए हर-पल मुस्तैदी से तत्पर रहे। यह वर्तमान परिदृश्य में समय की भी मांग है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सिवान जिला इकाई के कोषाध्यक्ष श्री मनन प्रसाद सिंह व परीक्षा सचिव श्री मनोरंजन कुमार सिंह ने जिले के शिक्षक बंधुओं की ओर से ‌आश्वस्त किया कि उनका अधिकाधिक मत सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय व सुयोग्य शिक्षक नेता श्री पुष्कर को प्राप्त होगा।

इसके साथ ही सर्वश्री विजय कुमार, संतोष पाण्डेय, विमलेश भगत, विजय कुमार, सतीश तिवारी, धनंजय श्रीवास्तव, राघवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, हरिनाथ शर्मा, जितेन्द्र राम, उपेन्द्र कुमार सहित जिले के अन्य सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने अपनी भूल को स्वीकार करते हुए कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान मंडल में जो आवाज दब गई है, वह आवाज सदन में फिर से पहुंचकर ही रहेगी।
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment