जयपुर: कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

*नड्डा की विधायकों से बातचीत शुरू *रविवार को पर्यवेक्षक आएंगे जयपुर, *11 को विधायक दल की बैठक
* गहलोत का भाजपा पर मुख्यमंत्री की देरी को लेकर हमला

बिहार न्यूज़ लाईव  जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा)दिल्ली से लेकर राजस्थान तक नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। वहीं, कल रविवार को पार्टी आलाकमान की ओर तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक कल विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को जयपुर आएंगे। वहीं, सोमवार 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कवायद के बाद सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है।

- Sponsored Ads-

 

*ये पहली बार हो रहा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विधायकों के साथ कुछ देर में चर्चा कर रहे हैं। ये पहला मौका है जब सरकार गठन से पहले पार्टी अध्यक्ष विधायकों के साथ बात करेंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, इस कारण से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश
पार्टी की ओर से सभी विधायकों को दो दिन जयपुर में रहने के निर्देश दिए गए है। कुछ विधायक आज शाम को ही जयपुर आ गए हैं, बाकी कल जयपुर पहुंच जाएंगे। रविवार और सोमवार को भी विधायक जयपुर में ही रहेंगे।

*पार्टी कार्यालय में ही लंच का इंतजाम
रविवार को पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय पार्टी कार्यालय में विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा भी की जा सकती है। विधायकों के लिए लंच का इंतजाम भी पार्टी कार्यालय में ही किया जाएगा। लंच का टाइम दो बजे घोषित किया गया है। इसके बाद बैठक का दौर फिर शुरू हो सकता है।

*सोमवार तक सीएम का नाम होगा फाइनल
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला था। अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है।

 

उन्होंने कहा कि गहलोत की इच्छा सोमवार को पूरी हो जाएगी। यानी मुख्यमंत्री का नाम सोमवार तक फाइनल हो सकता है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा में ऊपर से आदेश नहीं आते हैं। हमारी पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है, सभी मिलकर फैसला करते हैं। कांग्रेस में पूरे पांच साल मतभेद ही देखने को मिला है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article