मधेपुरा। बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ भाजपाई पहूंचेंगे घर-घर

C.K.JHA
By C.K.JHA
- Sponsored Ads-

🔴 बूथ कमिटी में पन्ना प्रमुख को सजग करते हुए बूथ की शसक्तीकरण पर भी दिया जोर।

🔴 बीएलए-2 के क्षेत्र में नए वोटरों को जुड़वाने और मृत वोटरों के नाम को विलोपित करवाने हेतु भी कार्य पर बल दिया।

- Sponsored Ads-

🔴 बिहार में प्रतिदिन हो रही लूट,हत्या,चोरी, छिनतई और बलात्कार पर भाजपाइयों ने बिहार सरकार को सुनाई खड़ी-खोटी।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केन्द्र में खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार 30 जुलाई 2023 को दिन के 01 बजे भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित नारायण ठाकुर ने की।

शक्ति केन्द्र की भाजपा की बूथ मजबूत करने वाली इस बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारी के रुप में सुबोध चौधरी गणगण एवं बैठक प्रभारी  किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा तथा मंच संचालक के रूप में आलमनगर विधानसभा सह मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा एवं बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी विवेकानंद सिंह जी उपस्थित रहे।

बैठक के अध्यक्ष ललित नारायण ठाकुर ने संगठन के मजबूती सहित अन्य विचारों को सबके सामने रखा।

मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे केन्द्र सरकार के अनेक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से बूथ को सशक्त बनाने हेतु अनेक टिप्स देते हुए प्रत्येक बूथ पर ह्वाट्सएप ग्रुप बनाने तथा भाजपा के शोशल मीडिया एकाउंट को सब्सक्राइब, लाइक और मैसेज अथवा न्यूज को शेयर करने पर भी जोर दिया।

जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी विवेकानंद सिंह, शक्ति केन्द्र प्रभारी सह मंडल महामंत्री सुबोध चौधरी गणगण,बैठक प्रभारी सह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,मुन्नी देवी,मंडल मंत्री रंजु देवी ने भी एक-एक कर अपनी बातों को रखी।

बूथ अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, राजकिशोर राम ने भी अपनी बातें रखीं।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपाई, कार्यकर्ताओं और गणमान्यों में रघुनंदन मिश्रा,दिनेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में कोई दूसरा मोदी नहीं है और नहीं होगा। मोदी का जोड़ और उनको देश में टक्कर देने वाला आगामी कई दशकों तक नहीं होगा। केन्द्र में 2024 में भाजपा की सरकार बनना तय है। दिनेश कुमार झा ने सभी बूथ के अध्यक्ष को आगे आकर मंच शेयर कर क्षेत्र की बातों को रखने में संकोच नहीं करने की सलाह दी।

आलमनगर विधानसभा सह मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा ने बिहार सरकार से शिक्षकों को स्थाई करने की मांग,आशा कार्यकर्ता की मानदेय की मांग,किसान सलाहकारों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज-2 में रोज थोक के भाव में हो रही हत्या,लूट,चोरी, छिनतई,बलात्कार जैसी घटनाओं और बिहार सरकार की कुशासन की बात भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने रखती है तो जंगलराज की सरकार भाजपा कार्यकर्ता और नेता पर पुलिसिया लाठीचार्ज करवाती है। संयोजक ने बूथ को शसक्त करने से लेकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने,एम्स,मजदूरों,किसानों, महिलाओं,युवाओं,सड़क,जलमार्ग,नल-जल, बिजली,फ्री-अनाज,सम्मान निधि,जन-धन खाता, आयुष्मान,जन औषधि केंद्र,कोरोना के टीके, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा में बढ़ाई गई मजदूरी की दर, शौचालय निर्माण, स्वच्छता, एयरपोर्ट,एम्स की संख्या,रेलवे,रक्षा क्षेत्र, विदेश नीति एवं जी-20  सहित केन्द्र सरकार की अन्य दर्जनों योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री झा ने बूथ अध्यक्ष से शक्ति केन्द्र की बैठक से 2024 में केन्द्र में पुनः मोदी सरकार को लाने का संकल्प लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर, घर-घर पहूंचकर तथा मोदी सरकार की योजनाओं को जनता को बताने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही बूथ लेवल के बीएलए-2 के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए नये वोटरों को जुड़वाने तथा मृत हो चुके वोटरों के नामों का विलोपन करने हेतु सजगता से कार्य करने को भी कहा।

मंडल उपाध्यक्षा मुन्नी देवी ने बैठक में महिलाओं को एकजूट होकर कमल छाप को जिताने तथा महिलाओं को आगे आने हेतु प्रेरित की। इसके साथ ही बैठक समापन के साथ धन्यवाद ज्ञापन की।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रणजीत कुमार ठाकुर,ज्योतिष झा,मीरा देवी,नागो मेहता के साथ बूथ उपाध्यक्ष दिलीप मेहता,बूथ मंत्री चन्द्रानन झा,बीएलए-2 पारस कुमार झा,गोपाल ठाकुर, विवेक कुमार सिंह,अशोक मेहता,हीरा प्रसाद सिंह,प्रेम कुमार सिंह,राममनोज ठाकुर,पंकज कुमार ठाकुर,बद्री केशरी, कन्हैया केशरी, रोहित मंडल,शिक्षित कुमार,अशोक कुमार साह, राजकिशोर साह,रामजतन शर्मा, संजय झा,नरेश साह,गणेश शर्मा, शुशील कुमार अग्रवाल,सुनील पासवान,गोपाल चंद्र झा, जयकृष्ण झा, शशिभूषण कुमार,आशा कुमारी सहित सैकड़ों  सदस्य मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article