(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: उपखण्ड स्तर पर “12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दिनांक 21.06.2026 को प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे आयोजन किया जायेगा।
उपखण्ड मुख्यालय पुष्कर पर “प्रेमप्रकाश आश्रम” पुष्कर के प्रांगण में तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं समस्त राजकीय / निजी विद्यालयों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उपखण्ड मुख्यालय पर समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण / कार्मिकगण तथा ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारीगण / कार्मिकगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
उपखण्ड मुख्यालय पर दिनांक 21.06.2026 को प्रेमप्रकाश आश्रग पुष्कर के प्रांगण में प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में विभिन्न विभाग एवं संबंधित अधिकारीगण कार्यवाही / व्यवस्थाएं किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
