प्रायोजित समाधान यात्रा की जगह आमसभा क्यों नहीं करते नीतीश कुमार:सम्राट चौधरी

Rakesh Gupta
बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी
- Sponsored Ads-

सिवान पहुंचे बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

नीतीश कुमार को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए

- Sponsored Ads-

प्रायोजित समाधान यात्रा की जगह आमसभा क्यों नहीं करते नीतीश कुमार:सम्राट चौधरी

सिवान : बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 17 साल तक भाजपा ने नितीश कुमार स्टियरिंग सीट पर बैठा कर खुद डिग्गी में बैठी। लेकिन अब तेजस्वी यादव को बगल की सीट पर बैठना पड़ रहा है। वरना कान पकड़ कर सत्ता से बेदखल कर दिए जाएंगे। दरअसल बुधवार को सम्राट चौधरी सिवान के महराजगंज प्रखंड के रामापाली गांव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसाऔर जमकर सरकार के खिलाफ हमला बोला |

 

नीतीश कुमार को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है।अब उनका कोई प्रभाव नहीं रहा। जिससे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अधिकारी भी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे नीतीश कुमार की सुने या तेजस्वी यादव की। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार के अधिकारी बिहारी अस्मिता को गाली दे रहे हैं। और मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

 

प्रायोजित समाधान यात्रा की जगह आमसभा क्यों नहीं करते नीतीश कुमार

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को सरकार के द्वारा प्रायोजित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती जीविका दीदियों से नीतीश कुमार की तारीफ में कसिंदे पढ़वाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आमसभा करना चाहिए। तब उन्हें हकीकत का पता चलता। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह, दारौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और शैलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।सभी शांति नेत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

 

वही सिवान आने के क्रम में अफ़राद मोड़ पर प्रमोद तिवारी जी, मुकेश कुमार बंटी एवं महाराजगंज में पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।साथ में इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी , विधायक देवेशकांत सिंह भी मौजूद थे।

बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी

सिवान के बसंतपुर हाई स्कूल क्रीड़ा मैदान में बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड बसंतपुर, सिवान द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं उनकी हौसला अफजाई की।देश पुलवामा के कायराना हमले में शहीद भारत मां के वीर सपूतों को कभी भुला नहीं सकता है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक देवेशकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article