108 कुमारी कन्या कलश यात्रा में हुईं शामिल,वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ समना गाँव का वातावरण

अर्जुन कुमार झा समस्तीपुर खानपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज विशनपुर आभी के समना गांव स्थित ऐतिहासिक महादेव स्थान परिसर में 21वें श्री श्री 108 श्री राम जय राम जय जय राम नाम नवाह महायज्ञ का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ।नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 20 सितंबर 2026 को किया गया है। जबकि इसका समापन 29 सितंबर 2026 को होगा। नवाह महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर समना गाँव सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।इस नवाहमहायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर विद्वान पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एंव धार्मिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए।इस नवाह महायज्ञ आयोजन में 108 कुमारी कन्याओं ने कलश में जल भरने के लिये भाग लिया।

जिससे समना गाँव में पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कलश में जल भरने के साथ शामिल कुमारी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।नवाह महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।समना गाँव के अलावा विशनपुर आभी पंचायत तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं युवा श्रद्धालु महादेव स्थान परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।वैदिक मंत्रोच्चारन और “श्री राम जय राम जय जय राम” के सामूहिक जाप से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया।
आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी राम नाम नवाह महायज्ञ का आयोजन पूरी श्रद्धा,भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान लगातार श्री राम जय राम जय जय राम नाम का जाप किया जा रहा है।आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा,शांति और सद्भाव का संदेश देना है।महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

श्रद्धालु बड़ी संख्या में महादेव स्थान पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। महायज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
इस अवसर पर मुखिया कृष्ण कुमार राय, बच्चा झा, राजेंद्र राय, रामदेव झा, सुरेंद्र नारायण राय, सुनील राय, बसंत राय, नंद किशोर राय, अरविंद राय, गंगा राय, पवन झा, विद्यानंद राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही समना गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महादेव स्थान परिसर में गूंज रहे “श्री राम जय राम जय जय राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। नौ दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद है।
