खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत N B W वारंट एंव थाना कांड संख्या में फरार चल रहे तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा समस्तीपुर खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में एसआई संजीवन कुमार,एसआई अजय कुमार दुबे ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ अलग अलग गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ब्रहगामा गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट में फरार चल रहे अभियुक्त (1) देवशंकर चौधरी पिता सदानन्द चौधरी (2) राजीव चौधरी पिता देवशंकर चौधरी दोनों-ग्राम-ब्रहगामा-थाना-खानपुर-जिला-समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही खानपुर थाना कांड संख्या-118/2026 में घर छोड़ कर फरार चल रहे खानपुर गाँव निवासी (3) उमेश महतो पिता रामप्रकाश महतो थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमार ने बताया कि तीनो गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व खानपुर थाना कांड संख्या-118/2026 एंव समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती छापामारी कर तीनो अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

- Sponsored Ads-

जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment