इंटरनेशनल वूमेंस डे पर पाखी हेगड़े को मिला मिड डे पावरफुल वूमन 2023 का अवार्ड

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव /बॉलीवुड डेस्क: भारतीय फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाखी हेगड़े को इस इंटरनेशनल वूमेंस डे के अवसर पर 8 मार्च मुंबई के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में मिड डे पावरफुल वुमन 2023 का अवार्ड मिला। पाखी को यह अवार्ड उनके अभूतपूर्व कार्य और पावरफुल व्यक्तित्व को लेकर दिया गया। पाखी हेगड़े ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है, तो सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

पाखी ने इस अवार्ड को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक बुमरेंग शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘यह सम्मान पाना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। मैं अपना यह सम्मान अपनी सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं, जो हमेशा अपने समाज और अपने देश की सेवा के लिए कार्यरत है। मैं अपने सभी चाहने वालों का भी दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

- Sponsored Ads-

आपको बता दें कि पाखी को यह सम्मान कई चुनिंदा महिलाओं के बीच दिया गया है। पाखी भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक एक विशेष पहचान रखती हैं। इसके अलावा पाखी हेगड़े का सिक्का टीवी में भी खूब चलता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक पाखी हेगड़े ने अपने कार्यों और ब्यूटी विथ ब्रेन से दुनिया को बताया है कि वे सच में देश की पावरफुल वूमन हैं। यही वजह है कि उन्हें मिड डे पावरफुल वूमन 2023 के अवार्ड से नवाजा गया, जिसके लिए पाखी ने आयोजकों का शुक्रिया अदा भी किया।

- Sponsored Ads-

Share This Article